सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एंव निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 2 अक्तूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल के सबसे बड़े गाँव निरमंड में सफाई कर्मचारियों के लिए हेल्पएज इंडिया और नगर पंचायत निरमंड के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया । इस शिविर में सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त डे केयर सेंटर निरमंड के वयोवृद्ध व्यक्तियों एवं स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की भी स्वास्थ्य जाँच की और दवाइयां भी दी गई I स्वास्थ्य जाँच के साथ नगर पंचायत निरमंड एवं रामपुर एचपीएस के 20 सफाई कर्मचारियों के ब्लड टेस्ट करवाई गई और उन्हें स्वच्छता किट भी प्रदान की गई | इस स्वास्थ्य शिविर का कुल 55 लोगों के लाभ उठाया I इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के गरिमा को बनाए रखना है ।


