ब्युरो रिपोर्ट : राजगढ़ खंड के दूर-दराज क्षेत्र रासू मांदर के ग्राम टाली भुज्जल निवासी के निवासी युवा वैज्ञानिक डा० रितेश वर्मा ने हाल ही में Stanford University and Elsevier द्वारा जारी की गई टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया है, यह University प्रतिवर्ष विश्व भर के टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूचि जारी करती है I इस विश्व के वैज्ञानिकों की सूचि में नाम दर्ज होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव् का विषय है I
एक साधारण परिवार में जन्मे डा० रितेश वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा S.V.N स्कूल राजगढ़ में कक्षा प्रथम से पांचवी तक (पांचवी में पूरे खंड में प्रथम), छटी सेदसवी J.N.V नाहन में प्रथम श्रेणी का Topper, ग्यारवी व् बारहवी रा० वैद्य सूरत सिंह विद्यालय राजगढ़ से साइंस का Topper तथा B.Sc, Govt. Degree College Solan से व् M. Sc Shoolini University से बतौर Gold Meadalistउत्तीर्ण की और PhD भी Shoolini University से उत्तीर्ण की है I वर्तमान में Amity University, Gurgaon में Ass. Pro. Of Physics के पद पर कार्यरत है तथा अध्यापन कार्य के साथ साथ शोध कार्य भी चल रहा है I
इस ऐतिहासिक मुकाम को पाने वाला सबसे कम उम्र का गौरव भी प्राप्त किया है I डा० रितेश वर्मा ने जहाँ पूरे विश्व के वैज्ञानिकों की सूचि में अपनी मेहनत से भारतवर्ष का लोहा मनवाया है तथा वहीँ पूरा प्रदेश व् दूर-दराज का क्षेत्र रासू-मांदर, टाली भुज्जल का नाम भी विश्व पटल पर अंकित किया है तथा बधाई सन्देश का तांता लगा हुआ है I इसका सपना विश्व के चुनिन्दा उन वैज्ञानिकों में अपना नाम दर्ज करवना है जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है I इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों व् माता-पिता को दिया है I


