रोहडू जा रही थी 468 ग्राम चिट्टे की खेप मुदस्सिर अहमद मोची को धर दबोचा

0
283

ठियोग (ब्युरो रिपोर्ट) पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है कोटखाई में पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। एसआई मेहर चंद आई/ओ एएनटीएफ (एफयू) सीआईडी ​​शिमला जब अपनी टीम के साथ खड़ापथर में गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मुदासिर अहमद मोची पुत्र स्व. मो. मकबूल गांव भटपुरा डाकघर सुनीतपुरा तसील करोलपुरा जिला। कुपवाड़ा जेएंडके अपने साथ भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन ले जा रहा है और उस मादक पदार्थ को रोहड़ू के एक बड़े तस्कर को सौंपेगा। इस सूचना पर एसआई मेहर चंद उपरोक्त ने स्टाफ व स्वतंत्र गवाहों के साथ नाकाबंदी की। उपरोक्त व्यक्ति मुदस्सिर अहमद मोची को हिरासत में लिया गया और एस.डी.पीओ ठियोग और SHO कोटखाई की उपस्थिति में मुदस्सिर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

मामला एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है और आगे की जांच SHO ठियोग INSP जसवंत सिंह के नेतृत्व में एसआईटी द्वारा की जा रही है, जिसमें SHO कोटखाई एसआई अंकुश ठाकुर और HC अनिल, PS कोटखाई शामिल हैं। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और रोहड़ू के मुख्य सरगना से उसके संबंधों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here