निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की एनसीसी इकाई (छात्रा) ने मार्च 2024 में BEE तथा CEE प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी थी जिसमें महाविद्यालय की 14 छात्राओं ने BEE प्रमाण पत्र परीक्षा दी इसमें सभी कैडेट्स उत्तीर्ण हुए । इसके अतिरिक्त CEE प्रमाण पत्र को 10 कैडेट्स ने परीक्षा दी थी जिसमें 9 कैडेट्स उत्तीर्ण हुए । BEE परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा. CTO डॉक्टर शशी किरण ने बताया कि थल सेवा में सीधी भर्ती वह केंद्र व राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में प्राथमिकता इन कैडेट्स को दी जाती है। प्राचार्य महाविद्यालय राजगढ़ डॉ राजेंद्र वर्मा ने सभी एनसीसी कैडेट्स को जीवन में अनुशासन समर्पण तथा दृढ़ संकल्प की प्रेरणा दी तथा बताया कि कड़ी मेहनत से ही हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।


