प्रगति आईटीआई राजगढ़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं शेरो शायरी के द्वारा शिक्षकों का सम्मान आदर किया गया आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षक आशीष कुमार को उनके अच्छे कार्य के लिए बेस्ट ऑफ द टीचर चुना गया। और मुख्य अतिथि डॉ. कोमल कुमार कोहली जी के द्वारा शाल और संस्थान के हां प्रधानाचार्य अजय कुमार द्वारा टोपी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

