पीडब्ल्यूडी व जल शक्ति कर्मचारी पेंशनरों की मासिक बैठक सम्पन्न

0
971

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

रविवार को पीडब्ल्यूडी व जल शक्ति कर्मचारी पेंशनरों की मासिक बैठक उप प्रधान रतन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | इस अवसर पर कमेटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया | बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और आने वाले समय में रणनीति पर चर्चा हुई | इस मौके पर कार्य कारिणी के चुनाव में देव प्रकाश को प्रधान व रतन सिंह को उपप्रधान चुना गया | इसके अलावा बूपेन्द्र सिंह को सचिव, सुरेश चन्द को कोषाध्यक्ष, जसमंत को उप सचिव चुना गया | वहीं इस बैठक में रूप सिंह व दीपराम को कार्यकारिणी सदस्य तथा शरगांव जोन से मदन लाल को मुख्य सलाह कार चुना गया | इस पूरी कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मिति से पूरा हुआ |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here