डी ए वी स्कूल राजगढ़ में मनाया गया पारितोषिक वितरण समारोह।

0
1055

एन वल्लयाट, ( ब्यूरो चीफ ) राजगढ़।डी ए वी स्कूल राजगढ़ का पारितोषिक वितरण समारोह आज स्कूल के प्रांगन में बड़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमें रीना कश्यप (विधायक पच्छाद) ने बतौर मुखातिथि शिरकत की। पारितोषिक समारोह में स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व् अपने कार्यक्रमों से सभी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सोशल मीडिया का दुश्प्रभाव व देश भक्ति के गीतों पर प्रतिभा दिखा कर सभी की ऑंखें भी नम कर डाली। कार्यक्रमों के उपरांत स्कूल प्रिंसिपल विजय वर्मा ने सभी बच्चों व् अध्यापकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। डीएवी के बच्चों को अपने वचनों से प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा की हर बच्चे में कुछ न कुछ कर दिखाने की प्रतिभा जरूर होती है बस उसे सही नेत्रित्व की आवश्यकता होती है जो की डी ए वी के अध्यापकों में है | वहीं मुख्यातिथि रीना कश्यप ने बच्चों व् स्कूल स्टाफ को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी व् स्कूल के स्टेज निर्माण के लिए 2 लाख 51 हज़ार व् ऐच्छिक निधी से 51 हज़ार स्कूल को दिए जिसके लिए स्कूल स्टाफ व् प्रिंसिपल विजय वर्मा ने उनका धन्यवाद किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here