Categories: Uncategorized

चूड़धार के घने जंगल में भटके चार तीर्थयात्रियों को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार देर रात जंगल में रास्ता भटक गए चार तीर्थयात्रियों को शिमला पुलिस ने रातभर चले सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया। इनमें दो युवक और एक दंपती शामिल था। पुलिस की तत्परता और कठिन परिस्थितियों में लगातार चलाए गए अभियान से चारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सकी।जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात शिमला 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चूड़धार मंदिर से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री घने जंगल में रास्ता भटक गए हैं और अपनी लोकेशन का पता नहीं लगा पा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस स्टेशन की टीम ने बिना समय गंवाए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।अंधेरा होने के साथ-साथ चूड़धार का घना जंगल, दुर्गम रास्ते और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां पुलिस टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी रहीं। इसके बावजूद पुलिस जवानों ने रातभर जंगल के अलग-अलग हिस्सों में खोज अभियान जारी रखा। लगातार प्रयासों के बाद आधी रात के आसपास पाताल खड्ड की ओर जंगल में दो युवकों का पता लगाया गया। पुलिस टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चूड़धार क्षेत्र में एक दंपती भी रास्ता भटक गया है। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने खोज का दायरा बढ़ाते हुए अभियान को जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने दोनों का भी पता लगा लिया और उन्हें सुरक्षित जंगल से बाहर निकाल लिया।पुलिस ने चारों तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित स्थान पर ठहरने की व्यवस्था की तथा उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक इंतजाम किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा ऑपरेशन अंधेरे और दुर्गम जंगली क्षेत्र में बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच चलाया गया। पुलिस टीम की समय पर कार्रवाई, सूझबूझ और लगातार प्रयासों के चलते चारों तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में खौफनाक वारदात! छोटी बच्ची संग कार में सवार पति-पत्नी को नदी में फेंकने का प्रयास, बाल-बाल बचा परिवार

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…

1 day ago

इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच पूरी, सोमवार को खुलेगा डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का राज

ब्यूरो रिपोर्ट। चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में उपचार के दौरान डेढ़…

1 day ago

BJP के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन

ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल और राजस्थान के पूर्व…

2 days ago

ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल और राजस्थान के पूर्व…

2 days ago

सर्पदंश से दो मासूम भाई-बहन की मौत, एक ही घर के बुझ गए दो चिराग

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। जिला मंडी के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में सर्पदंश की दर्दनाक…

2 days ago

शिलाई के युवक की चंडीगढ़ में संदिग्ध मौत, 16 सितंबर का शांत महायज्ञ स्थगित

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई। शिलाई तहसील के गांव कुटुंट निवासी 23 वर्षीय युवक ऋतिक चौहान की…

2 days ago