ब्यूरो रिपोर्ट।
चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब सोमवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले को लेकर परिजनों ने उपचार में कथित लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे।मासूम की मौत के बाद परिजनों के हंगामे और मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी को तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जांच प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक सप्ताह का समय लग गया। अब रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रबंधन के स्तर पर आगामी कार्रवाई को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।6 सितंबर को बच्ची को उपचार के लिए लाए थे परिजनजानकारी के अनुसार चुराह उपमंडल की सेईकोठी पंचायत के गांव नरवाड़ निवासी कुलदीप सिंह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी कृतिका को 6 सितंबर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार बच्ची की छाती जाम थी और उसमें खून की कमी के लक्षण थे। पिता का आरोप है कि शाम करीब 4 बजे अस्पताल पहुंचने के बावजूद बच्ची को तुरंत वार्ड में दाखिल नहीं किया गया।परिजनों के मुताबिक दाखिल करने के बाद बच्ची को एक्स-रे करवाने के लिए भेजा गया, लेकिन वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने कुछ अन्य जांचें करवाने के लिए लिखीं, जिसके लिए तीमारदारों को निजी लैब का रुख करना पड़ा।करीब 45 मिनट तक इलाज का इंतजार करने का आरोपपरिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची काफी देर तक तड़पती रही, लेकिन समय पर डॉक्टर ने उसकी सुध नहीं ली। उनका दावा है कि बच्ची की मौत से करीब 15 मिनट पहले डॉक्टर वहां पहुंचे। इस दौरान बच्ची को इंजेक्शन लगाने और भाप देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि यदि बच्ची को समय पर उपचार मिलता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाईमामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…
ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल और राजस्थान के पूर्व…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। जिला मंडी के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में सर्पदंश की दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई। शिलाई तहसील के गांव कुटुंट निवासी 23 वर्षीय युवक ऋतिक चौहान की…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों को 2 अक्तूबर को दो बड़ी सौगात मिलने…