Categories: Uncategorized

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर

रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना रामपुर की टीम ने गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान एक युवक को 20.630 ग्राम चिट्टे और 330 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मंगलवार को टीम ल्हासा स्थित रेन शेल्टर के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। साथ ही 330 रुपये नकद भी मिले।पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शिवम कुमार, निवासी पंजाब के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना रामपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी जांच जारी है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बरामद चिट्टे के स्रोत का पता लगाने के लिए भी जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

23 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

24 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

24 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago