Categories: Uncategorized

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में 117 सड़कें बंद हैं, जबकि 141 बिजली ट्रांसफार्मर और 51 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।सबसे ज्यादा 47 सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। इसके अलावा शिमला में 30, कुल्लू में 22, कांगड़ा में 7 और सिरमौर व ऊना में 4-4 सड़कें बंद हैं।मौसम विभाग ने 3 और 4 सितंबर को कांगड़ा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 6 सितंबर तक मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 से 8 सितंबर तक भी बारिश का पूर्वानुमान है।बीते 24 घंटों में नैना देवी में सबसे अधिक 186.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कसौली में 102, नाहन में 58.8 और शिमला में 42.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।मानसून सीजन के दौरान अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में प्रदेश में करीब 107 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को लगभग 1,202 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

14 hours ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

3 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

6 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

6 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

7 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 week ago