पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
40

संध्या कश्यप नाहन।

पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, SIU नाहन की टीम 13 अगस्त को रैनबैक्सी चौक के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर HP Toll Tax Barrier, भूपपुर के पास मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं और क्षेत्र में नशे की बिक्री करते हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त (डोडों के टुकड़े) बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी पलहोड़ी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उसमान पुत्र यामीन उर्फ मीना निवासी जाट्टोंवाला, तहसील छछरोली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और अली अहमद पुत्र कुरड़िया निवासी डारपर, तहसील छछरोली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ सहित मामले की आगामी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here