Categories: Uncategorized

अचानक आया मौत का पत्थर! चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, 2 घायल

नरेंद्र कुमार सोलन

सोलन जिले के भराड़ीघाट के समीप मंगलवार को नेशनल हाईवे-205 पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। दसेरन क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक एक भारी पत्थर चलती कार के ऊपर आ गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार कार नंबर HP 52A-7197 शिमला से बिलासपुर की ओर जा रही थी। कार में कुल तीन लोग सवार थे। जैसे ही वाहन दसेरन के पास पहुंचा, अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर खिसककर सीधे कार पर जा गिरा। हादसे में 63 वर्षीय अनिल, निवासी छोटा शिमला, की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे मृतक और दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अर्की पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर इन दिनों फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। पहाड़ी कटिंग के चलते यहां चट्टानों और पत्थरों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के बीच यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों के लिए खतरे की गंभीर तस्वीर सामने लाता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago