ब्यूरो रिपोर्ट।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह सड़कें बंद होने, नदी-नालों के उफान पर आने और अस्थायी पुलों के बहने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर तेज बहाव में गाड़ियां और अस्थायी पुल बहते हुए देखे जा सकते हैं।पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी मानसून ने भारी तबाही मचाई है। चमोली जिले की खूबसूरत नीति घाटी से खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं, जहां तेज जलप्रवाह की चपेट में आने से एक लोहे का पुल तिनके की तरह बह गया। अचानक बढ़े जलस्तर ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्थिति को देखते हुए शिमला स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा चंबा, कुल्लू, सोलन और बिलासपुर में भी मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को नदी-नालों व संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।एक ओर सरकार और प्रशासन पहले से बारिश से प्रभावित सड़कों, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार खराब मौसम ने चुनौतियां और बढ़ा दी हैं।मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों, खड्डों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…