Categories: Uncategorized

चुराह बस हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, टांडा में घायल महिला ने तोड़ा दम; मृतकों की संख्या 8 हुई

ब्यूरो रिपोर्ट ।

चंबा। जिले के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-चंबा मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मो देवी ने रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की पुष्टि नायब तहसीलदार ने टांडा मेडिकल कॉलेज से प्राप्त सूचना के आधार पर की है।मृतका की पहचान धर्मो देवी पत्नी जस्सा, निवासी गांव घुलेई के रूप में हुई है। हादसे के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शनिवार को बैरागढ़-चंबा मार्ग पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई और नीचे स्थित सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही सात यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हुए थे।हादसे में घायल अन्य यात्रियों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में जारी है। महिला की मौत के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब आठ हो गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago