चप्पल खरीदने के बहाने दुकान में घुसा युवक, महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का आरोप

0
171

ब्यूरो रिपोर्ट।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लंबलू क्षेत्र में महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि चप्पल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे एक युवक ने महिला के साथ बदसलूकी की। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, घटना 8 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 बजे लंबलू बाजार में हुई। बताया जा रहा है कि माजरा (ददेड़ा) गांव निवासी राजू नामक युवक पीड़ित महिला की दुकान पर चप्पल खरीदने के बहाने पहुंचा। महिला के अनुसार, चप्पल दिखाने के दौरान युवक ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।महिला ने आरोपी की हरकत का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी चलाता है। घटना के बाद उसने कथित तौर पर अपनी दुकान बंद की और वहां से फरार हो गया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here