Categories: Uncategorized

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा।

तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में कई यात्री सवार थे। हादसे में चार से पांच लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी आशंका है। हालांकि, मृतकों की संख्या और घायलों को लेकर प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस और प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं और बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी वास्तविक जानकारी आधिकारिक जांच और मौके पर राहत-बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही सामने आएगी।फिलहाल हादसे में 4-5 लोगों की मौत की सूचना अपुष्ट है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago