Categories: Uncategorized

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट।

मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसा बरधान पंचायत के राजस्व मुहाल झमटेड़ के पालाखुंडी गांव में हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मकान में रखी नकदी, आभूषण, अनाज और घरेलू सामान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रभावित परिवार को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार पालाखुंडी गांव निवासी सुखदेव पुत्र चंदू राम का परिवार शुक्रवार दोपहर भोजन करने के बाद खेतों में काम करने चला गया था। इसी दौरान करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों ने मकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देखीं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रसोई के चूल्हे में सुलगती आग माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लचकंडी हलका के पटवारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी।
पंचायत प्रधान निशा और उपप्रधान काजू राम ने भी घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवार से मुलाकात की तथा प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि और तिरपाल उपलब्ध कराया गया है।
एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि अग्निकांड में परिवार का रहने योग्य मकान पूरी तरह नष्ट हो गया है। प्रशासन द्वारा नियमानुसार राहत एवं सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रभावित परिवार के रहने की अस्थायी व्यवस्था उनके पुराने मकान और रिश्तेदारों के घर पर की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago