पलभर में धंसी सड़क, खाई में गिरी कार; 6 साल की मासूम समेत दादी

0
267

ब्यूरो रिपोर्ट ।

चम्बा जिले के बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर भटिया के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क का कच्चा किनारा अचानक धंसने से एक कार गहरी खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि कार में सवार दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती को केवल मामूली चोटें आईं और दोनों सुरक्षित बच गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार भनौता गांव निवासी जोगिंद्र कुमार अपनी पत्नी कुसुमलता तथा 6 वर्षीय पोती नविष्का शर्मा (पुत्री विकास शर्मा) के साथ डल्हौजी से बनीखेत की ओर जा रहे थे। भटिया के पास जोगिंद्र कुमार शौच के लिए कार को सड़क के किनारे कच्चे हिस्से में खड़ा कर बाहर उतर गए। इसी दौरान अचानक कार के नीचे की जमीन धंस गई और कार अनियंत्रित होकर पत्नी और पोती सहित खाई में लुढ़क गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए खाई में उतरकर दादी और पोती को सुरक्षित बाहर निकाला तथा सड़क तक पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डल्हौजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी कार को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here