संध्या कश्यप नाहन।
जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंगरी निवासी तपेन्द्र (51) अपनी पत्नी के साथ किसी रिश्तेदारी में मढ़ीघाट गए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वे अपनी पत्नी और जीजा कंवर बलवंत सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कोटला बरोग के साथ कार नंबर HP 52A-6484 में अपने गांव डिंगरी लौट रहे थे।रास्ते में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी और जीजा कंवर बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज बारिश के चलते सड़क फिसलन भरी होना माना जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…