Categories: Uncategorized

कुछ फीट और खिसकती तो खाई में समा जाती बस, बाल-बाल टला हादसा

ओपी शर्मा चम्बा

चंबा-बटोट मार्ग पर स्थित दुनाली बस स्टेशन के समीप रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब ठाकुर बस सर्विस की एक निजी बस अचानक अपने आप खिसककर सड़क के किनारे पहुंच गई और उसका अगला हिस्सा हवा में लटक गया। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, संबंधित बस प्रतिदिन शाम को चंबा से बटोट के लिए रवाना होती है और रात को दुनाली बस स्टेशन पर खड़ी रहती है। अगले दिन सुबह बस बटोट पहुंचकर वहां से सवारियां लेकर वापस चंबा लौटती है। शनिवार रात भी बस निर्धारित स्थान पर ही खड़ी थी।
रविवार सुबह चालक ने बस को स्टार्ट किया और किसी आवश्यक कार्य से नीचे उतर गया। इसी दौरान बस का एयर प्रेशर बनने के बाद वह अचानक अपने आप आगे खिसकने लगी। देखते ही देखते बस सड़क के किनारे पहुंच गई और उसका अगला हिस्सा हवा में लटक गया। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि उस समय बस में चालक-परिचालक के अलावा कोई यात्री मौजूद नहीं था। यदि बस में सवारियां होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद बस को सुरक्षित स्थान पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, बस के अपने आप खिसकने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए कहा कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago