Categories: Uncategorized

चौपाल के बिजट महाराज मंदिर से चोरी हुए स्वर्ण आभूषण बरामद, आरोपी से पूछताछ जारी

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बिजट महाराज मंदिर, पबास से चोरी हुए स्वर्ण आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार, इस संबंध में थाना चौपाल में अभियोग संख्या 37/26, दिनांक 28 जुलाई 2026 को धारा 316(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला शिकायतकर्ता श्याम लाल निवासी गांव डिम्मो, डाकघर सरांह, विरेन्द्र सिंह तथा प्रकाश चन्द निवासी गांव टियाडी, डाकघर देवत, तहसील एवं थाना चौपाल की शिकायत पर दर्ज किया गया।शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बिजट महाराज मंदिर, पबास के भंडारी देविन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय आलम सिंह, निवासी गांव टियाडी, डाकघर देवत, तहसील एवं थाना चौपाल ने मंदिर के स्वर्ण आभूषण चोरी कर उन्हें बेच दिया।पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 28 जुलाई को आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए। बरामदगी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसे धारा 35(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत नोटिस देकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।पुलिस का कहना है कि मामले का अन्वेषण अभी जारी है तथा सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago