Categories: Uncategorized

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए विषय चयन एवं वर्तमान रोजगार अवसरों पर एक विशेष अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषयों का विवेकपूर्ण चयन करने तथा भविष्य में अधिकतम रोजगार अवसर प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।

इस अवसर पर करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक व वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मिल्ला राम चौहान ने विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को विभिन्न विषय संयोजनों, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विषय चयन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में प्रो. रमेश कुमार, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. सुरम्या गुसाईं, व बबीता मेहता उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 day ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago