ब्यूरो रिपोर्ट।
मंडी, 1 जुलाई। मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा संदली मोड़ स्थित शनि मंदिर के समीप उस समय हुआ, जब महिला अपने बच्चे को शौच कराने के लिए वाहन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर लुढ़ककर आया और सीधे उसके सिर पर जा लगा।मृतका की पहचान सुखबीर कौर (38), निवासी नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। वह अपने पति जसविंदर सिंह और बच्चे के साथ कार में नालागढ़ से मणिकर्ण की ओर जा रही थीं। रास्ते में संदली मोड़ के पास वाहन रोकने के बाद जैसे ही वह बच्चे को लेकर नीचे उतरीं, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गईं।घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल सुखबीर कौर को तुरंत नगवाई अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर औट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेजा गया है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…