Categories: Uncategorized

जीएसएसएस बेचड़ का बाग में एसएमसी कार्यकारिणी का गठन, रमेश चन्द बने अध्यक्ष

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),

संगड़ाह: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बेचड़ का बाग में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में रमेश चन्द को अध्यक्ष (प्रधान) तथा सुरजन सिंह को उपाध्यक्ष (उपप्रधान) चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य समिति के सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
कार्यकारिणी में सुरेन्द्र सिंह, सुनेरो देवी, कमल कांत, वीना ठाकुर, विवेक शर्मा, अनीता ठाकुर, सुनीता, लेख राज, देवेन्द्र सिंह, पिंकी देवी तथा काकू राम को सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हितों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। अंत में विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 day ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago