Categories: Uncategorized

बढ़ाल में दर्दनाक सड़क हादसा: बहन की विदाई के कुछ घंटों बाद भाई की मौत,

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ),

विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर की ग्राम पंचायत बाड़ी के अंतर्गत गांव बढ़ाल में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा, निवासी गांव बाड़ी के रूप में हुई है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि युवक की बहन की शादी सोमवार रात ही संपन्न हुई थी और मंगलवार सुबह उसकी विदाई हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा अपनी बहन की शादी समारोह में शामिल था। सोमवार रात बहन का विवाह पंजाब के तलबाड़ा क्षेत्र में हुआ था। मंगलवार सुबह बहन की विदाई के बाद दिनेश अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। इसी दौरान बढ़ाल के समीप उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दिनेश किसी तरह वाहन से बाहर निकल आया था, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण सड़क किनारे ही गिर पड़ा। सुबह का समय होने के कारण काफी देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर घायल अवस्था में देखा और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दिनेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की खुशियां और मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां मातम छा गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव बाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बहन के नए जीवन की शुरुआत के दिन ही भाई की मौत की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गांव बाड़ी और बढ़ाल क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago