राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

0
28

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय तथा जिला किन्नौर का नाम गौरवान्वित किया है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा-2026 में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय के मेधावी छात्र अनुभव बिष्ट, ऐंजल,
प्रिंयका तथा तनमय बिष्ट ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय, रिकांगपिओ (किन्नौर) में प्रवेश हेतु अपनी सीट सुनिश्चित की है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, लगन एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से एक बार फिर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी का नाम पूरे जिला किन्नौर में चमक उठा है। विद्यालय लगातार शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, जिससे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकगण एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here