Categories: Uncategorized

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श (Association for Anti Drug Abuse, Rehabilitation and Saviour of Humanity), हिमाचल प्रदेश द्वारा नाहन में नशे के विरुद्ध एक भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश गुप्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया तथा आदर्श संस्था के इस अभियान की सराहना की।

रैली में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में नशा विरोधी बैनर एवं तख्तियां लेकर शहर में जागरूकता रैली निकाली तथा लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “हिमाचल को जगाना है, नशे को दूर भगाना है” तथा “Say No to Drugs” जैसे नारों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

राज्य अध्यक्ष अमरजीत परमार ने कहा कि संस्था प्रदेशभर में नशा उन्मूलन के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र थापा, शिव राज शर्मा, राकेश थापा, वीरेंद्र पासी, अंबरीश कंवर, अमित अत्री एवं संजय चौहान सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago