नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),
नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज नाहन–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) पर मारकंडा नदी के ऊपर लगभग ₹20 करोड़ की लागत से निर्मित 180 मीटर लंबे खजूरना पुल का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुल जिला सिरमौर और विशेष रूप से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित, सुगम और तेज़ आवागमन सुनिश्चित करेगा।
सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रारंभ हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लगभग तीन वर्षों में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में लगभग ₹22,190 करोड़ की लागत से 35 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनकी कुल लंबाई लगभग 545 किलोमीटर है। वहीं वर्ष 2014-15 से 2025-26 के बीच प्रदेश में ₹14,172 करोड़ के निवेश से लगभग 10,160 किलोमीटर लंबी 160 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं।
सांसद कश्यप ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में सड़क संपर्क विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता है और केंद्र सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र में कालका-शिमला फोरलेन परियोजना तेजी से प्रगति पर है, जबकि पांवटा साहिब से हट्टी तक लगभग ₹1,426 करोड़ की लागत से निर्मित ग्रीन कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का कार्य भी अंतिम चरण में है।
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने सीआरएफ के तहत डेहरी-पुर्जगा सड़क के लिए ₹205 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इसके अतिरिक्त पिंजौर-बद्दी फोरलेन परियोजना में आए व्यवधानों को दूर कर शीघ्र कार्य पुनः आरंभ किया जाएगा ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके।
सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क, रेल और अन्य आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। देशभर में आधुनिक सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश सहित देश के प्रत्येक क्षेत्र को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश और जिला सिरमौर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…
सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून, 2026: जिला उद्योग केन्द्र (DIC),…