Categories: Uncategorized

जाहलमा नाला में पुल निर्माण कार्य को मिलेगी गति, वैकल्पिक संपर्क मार्गों के निर्माण पर भी जोर : अनुराधा राणा

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ),

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने आज जाहलमा नाला में निर्माणाधीन पुल के प्रगति कार्यों का निरीक्षण किया तथा जोबरंग पुल एवं लिंगर-राशेल वैकल्पिक सड़क मार्ग का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लिंगर-राशेल वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि जाहलमा नाला में निर्माणाधीन पुल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना है तथा इसके निर्माण कार्य को और गति देने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक पुलिया के निर्माण के लिए भी बीआरओ तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। इस दिशा में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके।

अनुराधा राणा ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क एवं पुल संबंधी सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

14 minutes ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago