Categories: Uncategorized

पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट

बालीचौकी उपमंडल की ग्राम पंचायत माणी के शेगली गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेघ सिंह पुत्र आलमु राम निवासी शेगली के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार मेघ सिंह रोजाना की तरह अपने पशुओं के लिए हरा चारा लेने जंगल की ओर गए थे। इस दौरान वह एक पेड़ पर चढ़कर पत्तियां काट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह काफी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मेघ सिंह के निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

12 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago