निशेष शर्मा राजगढ़।
राजगढ़-हलोनीपुल मार्ग पर थान देवता मंदिर के समीप शुक्रवार को एक कार (एचपी16ए-3769) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए।घायलों की पहचान राजन पुत्र रमेश कुमार निवासी थोड़ निवाड़, निखिल पुत्र बिट्टू कुमार निवासी गांव डिम्बर तथा सूर्यांश पुत्र जबर सिंह निवासी वार्ड नंबर-4 राजगढ़ के रूप में हुई है।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सोलन रेफर कर दिया।वहीं अन्य दो घायलों का उपचार सिविल अस्पताल राजगढ़ में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…