ब्यूरो रिपोर्ट।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से 5.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं के कर्मचारी अजीत कुमार अपनी टीम के साथ पल्थी फोरलेन पर नियमित गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कार (HP 01AB-6777) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार व्यक्तियों के कब्जे से 5.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रोबिन मेहता (29) पुत्र रविन्द्र सिंह मेहता तथा दिनेश कुमार (48) पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव मसौर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस नशे की इस खेप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।डीएसपी ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को नशे की खरीद-फरोख्त या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…