Categories: Uncategorized

नाहन में गैस गोदाम के पीछे भड़की आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

जिला मुख्यालय नाहन के वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में स्थित गैस गोदाम के पीछे मंगलवार सुबह अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नाहन फायर स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 2 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। यदि दमकल विभाग तत्परता न दिखाता, तो आग पास ही स्थित गैस गोदाम तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी तबाही हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 08:50 बजे  स्थानीय व्यक्ति ने दूरभाष के जरिए वाल्मीकि बस्ती स्थित गैस गोदाम के पास आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टुकड़ी सुबह दो मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कीं आग गैस गोदाम के पीछे सूखी घास और जंगल-झाड़ियों में लगी थी और लगभग 50 मीटर के दायरे में फैल चुकी थी। चूंकि आग सीधे गैस गोदाम के समीप थी, इसलिए स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई थी। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाना शुरू किया। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया।

इस अग्निकांड में लगभग 500 रुपये मूल्य के गमलों के पौधे जलकर नष्ट हुए हैं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग की मुस्तैदी के कारण गैस गोदाम और उसके साथ लगते क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति खाक होने से बच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में फायरमैन (Fm) जयप्रकाश-I, प्रेम सिंह, जयप्रकाश-II और चालक (Dvr) प्रदीप कुमार सहित कुल 3 फायरमैन और 1 लीडिंग फायरमैन शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago