Categories: Uncategorized

पंचकूला में हिमाचल के ट्रक चालक ने लगाई फांसी, पत्नी छह माह की गर्भवती

ब्यूरो रिपोर्ट

हरियाणा के पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंजौर के समीप गांव बिटना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक टाइल्स एवं ग्रेनाइट शोरूम के बाहर खड़े ट्रक में हिमाचल प्रदेश के एक 30 वर्षीय चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान बीनू (30), पुत्र जीतराम, निवासी गांव बाड़नु, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीनू अपने रिश्तेदार एवं सहचालक पंकज कुमार के साथ बरमाना से सीमेंट लेकर निकला था। बद्दी के पन्जेरा क्षेत्र में सीमेंट उतारने के बाद दोनों बिटना में रुके हुए थे, जहां से ट्रक में ब्लॉक लोड कर वापस लौटना था।सहचालक पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि रात को बीनू अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत कर रहा था। इसके बाद दोनों सो गए। सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने बीनू को ट्रक की पिछली बॉडी में रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और मनमुटाव की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीनू की यह दूसरी शादी थी और उसकी पत्नी वर्तमान में छह माह की गर्भवती है। पहली शादी से उसका एक बेटा भी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago