केलांग (जीत लाहौली , संवाददाता),
केलांग, 08 जून 2026….उपमंडलाधिकारी (नागरिक) केलांग, कुनिका एकर्स ने आज खण्ड विकास कार्यालय, केलांग में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान लाहौल विकास खण्ड के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विकास खण्ड की विभिन्न पंचायतों से निर्वाचित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की आधारभूत इकाई है तथा इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने सभी सदस्यों से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को उनके निर्वाचन एवं नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर खण्ड विकास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…