Categories: Uncategorized

वेतन स्थगन अधिसूचना वापस लेने के निर्देश, अगले महीने मिलेगा बकाया: मुख्यमंत्री सुक्खू

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वित्त विभाग को वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना वापस लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित बकाया का भुगतान अगले महीने कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति और लंबित देनदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार की व्यावहारिक और जनहितैषी नीतियों के कारण प्रदेश की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था उत्साहजनक परिणाम दिखा रही है और हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।बैठक में मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को निर्देश दिए कि सभी पेंशनभोगियों के लंबित बकाया का भुगतान अगले महीने सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।लंबित बकाया और महंगाई भत्ते (डीए) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं और प्रदेश सरकार उनके हितों की रक्षा तथा कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago