Categories: Uncategorized

25 वर्षों बाद जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा तय, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बनेगा भाजपा समर्थित नेतृत्व

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),

कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू में 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है। पंचायत राज चुनावों के नतीजों ने भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। बहुमत के दम पर इस बार जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
14 सदस्यीय जिला परिषद कुल्लू में भाजपा समर्थित 9 उम्मीदवार विजयी होकर पहुंचे हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित 4 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुआ है। ऐसे में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण जिला परिषद की सत्ता उसके हाथ में जाती दिखाई दे रही है।
जिला परिषद कुल्लू के इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 2001 से 2003 तक भाजपा के वरिष्ठ नेता खीमी राम शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद पिछले लगभग ढाई दशकों तक जिला परिषद की कमान कांग्रेस समर्थित नेतृत्व के हाथों में रही। इस दौरान सेस राम, बुद्धि सिंह ठाकुर, पुनः सेस राम, हरि चंद शर्मा, रोहिणी चौधरी और पंकज परमार ने अध्यक्ष पद संभाला।
अब 25 वर्षों बाद जिला परिषद कुल्लू में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा तय माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिला परिषद में भाजपा की यह जीत आने वाले समय में जिले की राजनीति पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस जीत को लेकर खासा उत्साह है। वहीं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में जिला परिषद के शीर्ष पदों के चुनाव के साथ ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

8 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago