हेमंत चौहान (ददाहु)
श्री रेणुका जी झील में नहाते समय लापता हुए युवक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान ददाहू निवासी सुमित पुत्र मुंशी राम के रूप में हुई है। युवक गुरुवार को झील में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया था, जिसके बाद प्रशासन और बचाव दल द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सेना के प्रशिक्षित गोताखोरों और बचाव दल की सहायता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह अभियान के दौरान गोताखोरों ने झील से युवक का शव बरामद कर बाहर निकाला। इसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ददाहू भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।युवक के झील में लापता होने के बाद से परिजन और स्थानीय लोग लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे। हालांकि दो दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद शव मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है तथा परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।स्थानीय लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…
नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…