Categories: Uncategorized

राजकीय आईटीआई सोलन में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और हरित वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य पुनीत पाठक, नरेंद्र कुमार, सनी कुमार, अनिल कुमार, अमित परिहार, रमेश शर्मा, पवन भाटिया, रेनू वर्मा, हेमलता भरद्वाज तथा शिष्टा पराशर उपस्थित रहे। वहीं ‘शिक्षा क्रांति’ संस्था से सत्यम ने विशेष रूप से भाग लेते हुए पर्यावरण जागरूकता अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

5 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago