Categories: Uncategorized

2 माह से नहीं मिली दूध की पेमेंट, दूध उत्पादकों में रोष; आंदोलन की चेतावनी

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ),

रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और सह-संयोजक रणजीत ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश सरकार और मिल्क फेडरेशन पर पिछले दो माह से दूध की पेमेंट जारी न करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी कर दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों को राहत देने का प्रयास किया है, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने से दूध उत्पादकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेताओं का कहना है कि दो महीने बीत जाने के बावजूद दूध की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे दूध उत्पादन से जुड़े परिवारों के लिए घरेलू खर्च और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार सरकार और मिल्क फेडरेशन के अधिकारियों से बातचीत की गई। अधिकारियों द्वारा हर माह नियमित भुगतान का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन स्थिति में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

दूध उत्पादक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया भुगतान जारी नहीं किया गया तो प्रदेश भर के दूध उत्पादकों को संगठित कर मिल्क फेडरेशन के खिलाफ प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भुगतान व्यवस्था को नियमित बनाया जाए, ताकि किसानों और पशुपालकों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

3 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago