Categories: Uncategorized

ग्राम पंचायत तयूड़ी जिला उन्ना के आकाश भारद्वाज ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक

ऊना (अक्की रतन ,संवाददाता ),

जिला उन्ना हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से ग्राम पंचायत तयूड़ी के रहने वाले सेवानिवृत्ति प्रवक्ता,अधिवक्ता एवं समाजसेवी शाम दुलारी के पुत्र आकाश भारद्वाज को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किए गए तीसरे दीक्षांत समारोह में राजस्थान सरकार के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरीभाऊ बागडे द्वारा L.LM. क्रिमिनोलॉजी में स्वर्ण पदक एवं पूरे प्रदेश राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में राज्य एवं केंद्र मंत्री विधि एवं कानून श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहे तथा उनके साथ-साथ राजस्थान के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार श्री प्रेमचंद बैरवा एवं डॉक्टर निष्ठा जायसवाल सहित पुलिस अधीक्षक जयपुर एवं उपायुक्त जयपुर सहित न्यायाधीश एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे! इस कार्यक्रम में आकाश भारद्वाज को स्वर्ण पदक एवं प्रथम मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धि के लिए उन्हें गौरवान्वित किया गया आकाश भारद्वाज ने बताया कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान उनकी माता शाम दुलारी जो खुद भी एक सेवानिवृत अध्यापिका,अधिवक्ता एवं समाजसेवी है एवं अधिवक्ता बहन शिखा भारद्वाज जो की अंब कोर्ट में सेवाएं दे रही हैं का रहा जिन्होंने समय-समय पर कानूनी गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्रदान की तथा मार्गदर्शन किया उनकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा L.LM. criminology की प्रेरणा अपने पिता स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार भारद्वाज जो वरिष्ठ अधिवक्ता थे उनसे और अपनी माता शाम दुलारी से मिली आगे चलकर आकाश भारद्वाज का लक्ष्य न्यायिक सेवाओं में अपना योगदान देने का है

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

2 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago