Categories: Uncategorized

पत्नी की चुनावी हार से बौखलाया पति, रातोंरात बंद कर दिया गांव का मुख्य रास्ता

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

मंडी (बल्ह): हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजों के बाद कई दिलचस्प और हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की नवगठित टिक्करकलां पंचायत में एक व्यक्ति ने पत्नी की चुनावी हार से नाराज होकर गांव का मुख्य रास्ता ही बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, टिक्करकलां पंचायत में टिक्कर से नौण गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर देर रात एक व्यक्ति ने भारी लकड़ियां और तख्ते रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पूर्व में वार्ड सदस्य रह चुकी है और इस बार पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य पद का चुनाव लड़ रही थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा।

पत्नी की हार से नाराज व्यक्ति कथित तौर पर शराब के नशे में मार्ग पर पहुंचा और रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों को रोकने लगा। रास्ता बंद होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, सुबह होते ही उक्त व्यक्ति ने स्वयं ही रास्ता खोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा को दी।

नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी नशे की हालत में इस तरह की हरकतें कर चुका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और रास्ता भी खोल दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

14 minutes ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

23 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

23 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

23 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago