Categories: Uncategorized

सिरमौर में जिला परिषद के चुनाव का परिणाम घोषित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),

नाहन 02 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार के जिला परिषद सदस्य के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि वार्ड नं0-1 नौहरा से हंसराज , वार्ड नं0-2 दानाघाटों से अंंिकता ठाकुर, वार्ड नं0-3 रास्त से सुनीता देवी, वार्ड नं0-4 शिलाई से इन्दू, वार्ड नं0-5 टटियाणा से बलबीर सिंह, वार्ड नं0-6 सतौन से खतरी सिंह, वार्ड नं0-7 भगानी से शिवानी, वार्ड नं0-8 भाटांवाली से रोहित चैधरी, वार्ड नं0-9 पातलियों से अरीकेश जंग, वार्ड नं0-10 धौलाकुंआ से भगवान दास, वार्ड नं0-11 बनकला से अंकिता शर्मा, वार्ड नं0-12 त्रिलोकपुर से प्रोमिला देवी , वार्ड नं0-13 ददाहू से शिवानी , वार्ड नं0-14 सराहां से बलदेव सिंह, वार्ड नं0-15 लाना भलटा से लेख राज, वार्ड नं0-16 करगाणू से रीतू बाला तथा वार्ड नं0-17 नेरी कोटली से सरोज बाला को सर्वाधिक मत प्राप्त करने के उपरांत निर्वाचित घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को शांतिपूर्वक तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग व भागीदारी के लिए चुनावी अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों सहित सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

38 minutes ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

23 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

24 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

24 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago