Categories: Uncategorized

आम्बवाला में बीच सड़क आग का गोला बना का टिप्पर, टला बड़ा हादसा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

नाहन : कालाअंब पांवटा साहिब नेशनल हाईवे आम्बवाला में आज सुबह एक टिप्पर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने वाहन के पिछले हिस्से को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, अग्निशमन केन्द्र नाहन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । इस मुस्तैदी के कारण करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 04:13 बजे तासीम नामक व्यक्ति ने नाहन फायर स्टेशन को आम्बोवाला के पास एक वाहन में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम 5 कर्मचारियों के साथ रवाना हुई।

घटनास्थल पर हरियाणा नंबर के एक टिप्पर (HR58F-3496) के पिछले हिस्से में भयंकर आग लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह टिप्पर (मालिक अकरम, निवासी आम्बोवाली, डाकघर खिजरी, तहसील प्रतापनगर, यमुनानगर) पाँवटा साहिब से मिक्स मैटेरियल (क्रेशर) लेकर नारायणगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान टायर फटने और लैदर गर्म होने की वजह से अचानक आग भड़क उठी।

दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस हादसे में टिप्पर के 4 टायर और वायरिंग जलने से करीब ₹2,00000 (दो लाख रुपये) का नुकसान आंका गया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि (जानी नुकसान) नहीं हुई है।

अग्निशमन विभाग टिप्पर के साथ खड़े अन्य वाहनों और संपत्ति को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

2 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago