Categories: Uncategorized

राजगढ़ में पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम घोषित, 15 वार्डों में नए प्रतिनिधि चुने गए

निशेष शर्मा राजगढ़।

राजगढ़, 31 मई। विकास खंड राजगढ़ के अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विभिन्न वार्डों से विजयी उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है।घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नं. 1 कोटी पधोग से सुदर्श कुमार, वार्ड नं. 2 शाया सनौरा से रंजू बाला, वार्ड नं. 3 नेहरटी बघोट से सरिता देवी, वार्ड नं. 4 हाब्बन से नीलम तथा वार्ड नं. 5 दाहन से निखिल को निर्वाचित घोषित किया गया है।इसी प्रकार वार्ड नं. 6 बोहल टालिया से विवेक पलाहा, वार्ड नं. 7 दीदग से राजेश, वार्ड नं. 8 भुईरा से सुखी देवी, वार्ड नं. 9 काथली भरण से सुनील कुमार तथा वार्ड नं. 10 टिक्कर से भुपेन्द्र सिंह ने जीत दर्ज की है।आगे वार्ड नं. 11 करगानू से पुष्पा, वार्ड नं. 12 शिलांजी से सीमा देवी, वार्ड नं. 13 रानाघाट से निशा, वार्ड नं. 14 कडोली दोची से रमा देवी (पत्नी मदन सिंह) तथा वार्ड नं. 15 देवठी मझगांव से दिनेश कुमार को विजयी घोषित किया गया है।चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। वहीं प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं और अधिकारियों का आभार जताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में दर्दनाक हादसा: साच पास मार्ग पर 500 फीट खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत

ओपी शर्मा। चम्बा चंबा जिला के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के…

12 hours ago

रामपुर में भालू का आतंक, 80 भेड़ों को मार डाला, 20 घायल

( ब्यूरो रिपोर्ट ), रामपुर। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की धार गौरा पंचायत के…

1 day ago

शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौपाल क्षेत्र से एक…

1 day ago

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत कुल 69.60 प्रतिशत हुआ मतदान

केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता), उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी…

1 day ago

लाहौल स्पीति में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुए पंचायती राज चुनाव,कई पंचायतों में कांटे की टक्कर।

केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में 30 मई को तीन स्तरीय पंचायती…

1 day ago

राजगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान, दोपहर 3 बजे तक 87.17% वोटिंग

राजगढ़ ( निशेष शर्मा,संवाददाता ), राजगढ़, 30 मई। विकास खंड राजगढ़ में पंचायत चुनाव के…

1 day ago