चुराह में दर्दनाक हादसा: साच पास मार्ग पर 500 फीट खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत

0
71

ओपी शर्मा। चम्बा

चंबा जिला के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटकों से भरी एक गाड़ी शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बैरागढ़ चेक पोस्ट से साच पास की ओर निकली थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा दुर्गम क्षेत्र में होने और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कतें सामने आईं।प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रूप से रविवार सुबह रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। वहीं, बैरागढ़ कमेटी ने आम लोगों से मानवीय सहयोग की अपील की है। कमेटी ने आग्रह किया है कि मृतकों के शवों को खाई से सड़क तक लाने के लिए अधिक लोगों की जरूरत है। इसके लिए रविवार सुबह 8 बजे बैरागढ़ में एकत्र होने का आह्वान किया गया है।इधर, पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here