Categories: Uncategorized

राजगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान, दोपहर 3 बजे तक 87.17% वोटिंग

राजगढ़ ( निशेष शर्मा,संवाददाता ),

राजगढ़, 30 मई। विकास खंड राजगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान लोकतंत्र का उत्साह चरम पर देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न पंचायतों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों की टीम दिनभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करती रही, जिससे पूरे क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रही।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक विकास खंड राजगढ़ में कुल 11,516 मतदाताओं में से 10,038 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5,207 पुरुष और 4,831 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 87.17 दर्ज किया गया।
पंचायतवार मतदान की स्थिति भी उत्साहजनक रही। नई नेटी पंचायत में सबसे अधिक 93.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि चडोल पंचायत में 91.86 प्रतिशत और टिक्कर पंचायत में 89.95 प्रतिशत मतदान हुआ। भुईरा पंचायत में 88.77 प्रतिशत, थोड़ निवार में 88.38 प्रतिशत और जाडोल टपरोली में 86.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
कोटी पड़ोग पंचायत में 85.53 प्रतिशत, डिब्बर पंचायत में 85.07 प्रतिशत, सेर जगास में 84.09 प्रतिशत, नेरी कोटली में 86.06 प्रतिशत तथा शलाना पंचायत में 83.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वार्ड स्तर पर भी कई स्थानों पर रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला। टिक्कर पंचायत के वार्ड-4 में सर्वाधिक 96.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नई नेटी के वार्ड-5 में 95.86 प्रतिशत और थोड़ निवार के वार्ड-2 में 95.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव के दौरान एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर और थाना प्रभारी राजविंदर सिंह अपनी टीम के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करते रहे और सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अब सभी की निगाहें आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago