सलोगड़ा में संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में जुटी पुलिस

0
2

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

सोलन के सलोगड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसको लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here