Categories: Uncategorized

कांगड़ा में मां-बेटी चला रही थीं चिट्टे का कारोबार, 15 ग्राम हेरोइन बरामद; बेटी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि नशे के इस अवैध कारोबार को मां-बेटी मिलकर चला रही थीं। पुलिस ने मौके से बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी मां की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि निहारी गांव क्षेत्र के एक घर से चिट्टे का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। सूचना में यह भी सामने आया कि मां-बेटी बाहरी राज्यों से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय युवाओं तक सप्लाई कर रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस के माध्यम से संदिग्ध घर की पहचान की।

पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवती की पहचान 26 वर्षीय प्रतिभा उर्फ प्रीति निवासी गांव छिलगा, डाकघर एवं तहसील खुंडियां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

वहीं, छापेमारी के दौरान घर की मालकिन और मामले की मुख्य आरोपी तृप्ता देवी मौके से फरार मिली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस थाना रक्कड़ में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

7 hours ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

1 day ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago